फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jammu Railway Stations to Generate Power from Sun, New Solar Plants Planned

Railways: जम्मू मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब सूरज से बनेगी बिजली, इन स्टेशनों पर लगेंगे नए सोलर प्लांट

Tue, 06 Oct 2026 06:24 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 06 Oct 2026 06:24 PM IST
सार
Register For Event

रेलवे के मुताबिक, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से हर साल कार्बन उत्सर्जन में हजारों टन की कमी आएगी। साथ ही बिजली के बिल में लाखों रुपये की बचत होगी। इससे रेलवे की ग्रिड पर निर्भरता भी कम होगी।

विज्ञापन
jammu Railway Stations to Generate Power from Sun, New Solar Plants Planned
जम्मू रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की कमी केे कारण पसरा सन्नटा। अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल के रेलवे स्टेशनों और विभिन्न रेल परिसरों में सौर ऊर्जा संयंत्रों का विस्तार किया जा रहा है। मंडल के पांच प्रमुख डिपो में लगाए गए सोलर प्लांट से फिलहाल 1.745 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। रेलवे अब इस क्षमता को और बढ़ाने की तैयारी में है। नए संयंत्रों के शुरू होने के बाद यह क्षमता बढ़कर 2553 किलोवाट (2.55 मेगावाट) से अधिक हो जाएगी।

विज्ञापन


मंडल के रेलवे स्टेशनों और दूसरे परिसरों में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, बुकिंग ऑफिस और पार्सल हाउस समेत पांच जगहों पर ये संयंत्र काम कर रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर 1 मेगावाट क्षमता का प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन


18 नए प्लांट लगाने का काम जारी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मंडल में 808 किलोवाट क्षमता के 18 नए सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनके शुरू होने के बाद मंडल की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 2.553 मेगावाट हो जाएगी। सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विशाल राठी ने बताया कि कटरा रेलवे स्टेशन पर 450 किलोवाट क्षमता के नए प्लांट का काम 12 सितंबर से शुरू हो चुका है। इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी 358 किलोवाट क्षमता के 13 प्लांट लगाए जाएंगे। इनका काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली खर्च घटाने में मिलेगी मदद
जम्मू के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि रेलवे का लक्ष्य स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। आने वाले समय में मंडल के सभी स्टेशनों पर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने की योजना है। रेलवे के मुताबिक, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से हर साल कार्बन उत्सर्जन में हजारों टन की कमी आएगी। साथ ही बिजली के बिल में लाखों रुपये की बचत होगी। इससे रेलवे की ग्रिड पर निर्भरता भी कम होगी। बची रकम का इस्तेमाल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed