फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Myanmar Border Huge cache of weapons seized in Moreh, Manipur; five IEDs and drone bombs recovered.

भारत-म्यांमार सीमा: मणिपुर के मोरेह में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, पांच IED और ड्रोन बम मिले

Fri, 21 Aug 2026 07:05 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 21 Aug 2026 07:05 PM IST
सार
Register For Event

मणिपुर के मोरेह में भारत-म्यांमार सीमा के पास सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया। संयुक्त तलाशी अभियान में राइफल, पिस्तौल, बंदूकें, 5 ड्रोन बम, 5 आईईडी मिला। 

विज्ञापन
India-Myanmar Border Huge cache of weapons seized in Moreh, Manipur; five IEDs and drone bombs recovered.
हथियार-विस्फोटकों की बड़ी बरामदगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मणिपुर के मोरेह में भारत-म्यांमार सीमा के पास सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। मणिपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, गुरुवार को को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर मोरेह थाना पुलिस और 36वीं असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 73 के आसपास जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री में एक एम-15 राइफल मैगजीन के साथ, एक एमए जी-3 राइफल मैगजीन के साथ, एक देशी पिस्तौल, छह एकनाली बंदूकें, दो देशी राइफल और एक .22 राइफल शामिल हैं। सुरक्षा बलों को 10 रेडियो सेट, पांच ड्रोन बम और पांच आईईडी भी मिले। इसके अलावा एक आंसू गैस बंदूक, आंसू गैस के 17 गोले, दो ग्रेनेड, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की
भारत-म्यांमार सीमा के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में हथियारों और विस्फोटकों की इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और अन्य सामग्री जंगल में किसने छिपाई थी और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। बरामद रेडियो सेट, ड्रोन बम और आईईडी को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां संभावित उग्रवादी संगठनों और हाल की हिंसक गतिविधियों से इसके संबंध की भी पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल किसी संगठन की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed