फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad: Janasena Rajya Sabha MP's son booked after speeding Aston Martin kills 26-Year-old woman in Madhapu

Telangana: हैदराबाद में कार की टक्कर से महिला की मौत; जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद के बेटे पर केस दर्ज

Fri, 21 Aug 2026 02:23 AM IST
Pavan पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: Pavan Updated Fri, 21 Aug 2026 02:23 AM IST
सार
Register For Event

हैदराबाद के माधापुर में तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन की टक्कर से 26 वर्षीय सेल्सवुमन भारती मुखी की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक लिंगामेनेनी संजुश को पकड़ा है, जो जनसेना के राज्यसभा सांसद लिंगामेनेनी रमेश का बेटा है। कार जब्त कर आरोपी के शराब और ड्रग टेस्ट के लिए नमूने एफएसएल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Hyderabad: Janasena Rajya Sabha MP's son booked after speeding Aston Martin kills 26-Year-old woman in Madhapu
हैदराबाद में तेज रफ्तार कार ने ली जान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एस्टन मार्टिन कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा: डर, हिंसा और पितृसत्ता पर खुलकर बोलें महिलाएं; पूछा- भारतीय महिला होने का क्या मतलब है?
विज्ञापन


मृतका की पहचान भारती मुखी के रूप में हुई है। वह इनऑर्बिट मॉल में एक स्टोर में सेल्सवुमन के तौर पर काम करती थीं। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे भारती अपनी एक सहकर्मी के साथ खाना लेने के लिए आईटीसी कोहनूर की तरफ गई थीं। खाना लेने के बाद दोनों वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मॉल के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने भारती को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारती के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। उन्हें तुरंत जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद भारती की शिकायत के आधार पर माधापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया है।


राज्यसभा सांसद के बेटे को पुलिस ने पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस ने कार चला रहे युवक की पहचान लिंगामेनेनी संजुश के रूप में की। उसकी उम्र 21 साल है। पुलिस के मुताबिक, संजुश कारोबारी है और माधापुर का रहने वाला है। वह कारोबारी और जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगामेनेनी रमेश का बेटा है। पुलिस ने संजुश को हादसे वाले दिन ही पकड़ लिया था। हादसे में शामिल एस्टन मार्टिन कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Gujarat: पांच साल की बच्ची की मौत के बाद 137 रेस्टोरेंट बंद, क्या खाद्य सुरक्षा व्यवस्था फेल थी?

शराब और ड्रग्स की जांच के लिए लिए गए सैंपल
पुलिस ने आरोपी का ड्रंक-ड्राइविंग और ड्रग टेस्ट कराया है। इसके अलावा उसके खून के नमूने भी लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय आरोपी ने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। माधापुर के स्टेशन हाउस ऑफिसर केवी सुब्बाराव ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed