फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC announces by-election schedule for six states Goa, Karnataka, Nagaland, Tripura

By Elections: छह राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा, जानें अजित पवार की बारामती सीट पर कब होगा मतदान

Sun, 15 Mar 2026 05:38 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 05:38 PM IST
सार
Register For Event

By-election: चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात और महाराष्ट्र समेत छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। महाराष्ट्र में अहिल्यानगर जिले की राहुरी सीट के साथ-साथ अजित पवार के गढ़ मानी जाने वाली बारामती सीट पर उपचुनाव होना है। 
 

विज्ञापन
EC announces by-election schedule for six states Goa, Karnataka, Nagaland, Tripura
उपचुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ छह राज्यों में होने वाले उपचुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस सीटों में सबसे अहम सीट महाराष्ट्र  की बारामती सीट है। गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, त्रिपुरा में नौ अप्रैल को वोटिग होगी, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र को 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इन राज्यों में भी 4 मई को मतगणना होगी। 

विज्ञापन


उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम 
गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी होगी। इन राज्यों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च 2026 को होगी और नाम वापसी 26 मार्च 2026 तक संभव है। इन चार राज्यों में मतदान 9 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा।
विज्ञापन


गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। इन राज्यों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल 2026 को होगी तथा नाम वापसी 9 अप्रैल 2026 तक हो सकेगी। गुजरात और महाराष्ट्र में मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा। सभी उपचुनावों की मतगणना 4 मई 2026 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, त्रिपुरा में उपचुनाव

• अधिसूचना: 16 मार्च  
• नामांकन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 
• जांच: 24 मार्च  
• नाम वापसी: 26 मार्च  
• मतदान: 9 अप्रैल 
• मतगणना- 4 मई 

कर्नाटक: बगलकोट
गोवा: पोंडा (21)
नगालैंड: कोरिडांग-एसटी(28)
त्रिपुरा: धरमननगर(56)


ये भी पढ़ें:  Assembly Election 2026: असम से लेकर बंगाल तक, जानें कब होगा मतदान; नतीजों की तारीख क्या? ग्राफिक्स से समझें

गुजरात और महाराष्ट्र 

• अधिसूचना: 30 मार्च 
• नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अप्रैल 
• जांच: 7 अप्रैल 
• नाम वापसी: 9 अप्रैल 
• मतदान: 23 अप्रैल 
• मतगणना- 4 मई

महाराष्ट्र: राहुरी (232), बारामती (201)
गुजरात : उमरेठ (111)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed