Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   29 November 2026 major event

आज के दिन: पीएम करेंगे 'मन की बात', संसद सत्र से पहले सियासी हलचल; दिल्ली में आरएसएस का 'राष्ट्र वंदनम' समागम

Sun, 29 Nov 2026 06:21 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 29 Nov 2026 06:21 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है रविवार, 29 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताते हैं कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
29 November 2026 major event
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। यह आयोजन आज शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा, जहां प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।   
विज्ञापन


डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती के समापन समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 29 नवंबर को सुबह 11:00 बजे 'मन की बात' के आगामी एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे।
Trending Videos

संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी हलचल तेज
संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने सभी सांसद को 29 नवंबर को दिल्ली पहुंचने को कहा है। इसके साथ ही नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने अपने सभी आठ लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

 
विज्ञापन

दिल्ली में आरएसएस का ‘राष्ट्र वंदनम’ समागम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के मौके पर राजधानी दिल्ली में एक विशाल समागम का आयोजन करने जा रहा है। रविवार को रोहिणी सेक्टर-23 के समरसता स्थल पर 'राष्ट्र वंदनम' नाम से यह आयोजन होगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी। संघ के 101वें साल में कदम रखने के मौके पर यह आयोजन काफी खास माना जा रहा है।

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट का तीसरे दिन आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर समाप्त हुई थी।  इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत के शीर्ष क्रम और मध्य क्रम को झकझोर कर रख दिया। टीम इंडिया नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed