फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28 October 2026 major event 2026

आज के दिन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आसियान बैठक में होंगे शामिल, डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए होगा ऑक्शन

Wed, 28 Oct 2026 07:28 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 28 Oct 2026 07:28 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है बुधवार, 28 अक्तूबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
28 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 28 अक्तूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आसियान बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही डब्ल्यूपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन भी आज शाम होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

रक्षा मंत्री आसियान बैठक में होंगे शामिल 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को फिलीपींस के सेबू में आयोजित होने वाली 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह बैठक दो दिन की है। राजनाथ सिंह क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री इसके इतर, भाग लेने वाले देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों के दौरान वह संबंधित देशों के साथ जारी रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और रणनीतिक साझेदारियों को और अधिक सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल मिनी ऑक्शन

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए मिनी ऑक्शन बुधवार को कोच्चि में होगा। इस बार मिनी नीलामी में कुल 146 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है, जिसमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 22 कैप्ड और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों की सूची में 14 कैप्ड और 13 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों के समूह में एसोसिएट देशों की छह खिलाड़ी भी हैं। डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी में कुल 27 स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें से 20 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के लिए और सात स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली एसआईआर को लेकर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका में चुनाव आयोग को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि दिल्ली में मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के दौरान जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, उनकी सूची को सार्वजनिक किया जाए और साथ ही हर नोटिस के लिए विशिष्ट कारण भी बताए जाएं। बता दें कि पहले इस याचिका की सुनवाई 30 अक्तूबर को थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

चक्रवात ‘अर्णब’ का उत्तर प्रदेश में असर

चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय ने जनसामान्य और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed