फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   07 May 2026 Major Events

आज के दिन: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं विजय, बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होंगे PM

Thu, 07 May 2026 06:04 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 07 May 2026 06:04 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है गुरुवार, 7 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
07 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 7 मई 2026 को जेष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज तमिलनाडु में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। टीवीके प्रमुख और अभिनेता चंद्रशेखर जोसेफ विजय राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, बिहार में सम्राट चौधरी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस विस्तार के दौरान पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

टीवीके प्रमुख विजय मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख चंद्रशेखर जोसेफ विजय गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद का शपथ लें सकते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत जरूरी है और टीवीके अभी इससे 10 सीटें पीछे है। पार्टी प्रमुख विजय ने राज्य के राज्यपाल से बहुमत साबित करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को होगा। शपथ समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे।  फिलहाल 30 मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की उम्मीद है। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रामविलास) से और रालोमो व हम से एक-एक मंत्री बन सकते हैं। गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा अपने पास ही रखेगी। नवंबर 2025 में नई सरकार में जिन लोगों ने शपथ ली थी, उनमें से ज्यादातर को दोबारा मौका दिया जा सकता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

वियतनाम के राष्ट्रपति का भारत का दौरा
वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। राष्ट्रपति टो का यह भारत का पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने बुधवार को  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्रपति टो लाम मंगलवार को भारत पहुंचे और सबसे पहले बोधगया गए, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा की। बिहार में उनका स्वागत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इसके बाद वह दिल्ली आए, जहां हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मुख्यमंत्री योगी का सहारनपुर दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 मई को देवबंद दौरे पर रहेंगे। इसे 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। तीन महीने के भीतर सहारनपुर में मुख्यमंत्री का यह तीसरा दौरा है।  इस दौरान वह देवबंद में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले 14 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान भी वह जिले में आए थे और गणेशपुर में जनसभा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

ओडिशा के मुख्यमंत्री का गुजरात दौरा
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी गुजरात के तीन दिन दौरे पर हैं। वह गुरुवार को वडोदरा में एक निवेशक बातचीत करेंगे। जिससे पूंजीगत सामान निर्माताओं के साथ उद्योग जुड़ाव और बढ़ेगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल केवड़िया का भी दौरा करेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस तीन दिवसीय दौरे को 2036 तक समृद्ध ओडिशा के लिए निवेश आकर्षित करने और उद्योग भागीदारों को ओडिशा की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए एक मील का पत्थर मानते हैं।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुनवाई
आईआईटी बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी। बीएचयू परिसर में 2 नवंबर 2023 की रात आईआईटी की एक छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने लंका थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ
आज ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आंतकवादियों ने धर्म पूछकर 28 लोगों को मारा था। इसके बाद भारतीय सेना ने  छह और सात मई की दरमियानी रात को आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी हमला किया। इस हमले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे गए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह बैठक 
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत रोजगार कार्य समूह की दूसरी बैठक आयोजित हो रही है। आज उसका आखिरी दिन है। यह कार्यक्रम केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में ब्रिक्स के सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात के श्रम, रोजगार और श्रमिक कल्याण से संबंधित प्रतिनिधि एक साथ भाग लिया है।


आईपीएल में लखनऊ और बंगलूरू के बीच मुकाबला 
आईपीएल में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed