{"_id":"6a87488733bb58cdd8048561","slug":"property-worth-rs-8575-lakh-earned-from-drug-trafficking-freezed-una-news-c-93-1-una1002-203065-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशे के कारोबार से अर्जित 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशे के कारोबार से अर्जित 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज
Fri, 21 Aug 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऊना पुलिस ने अब नशा तस्करों की संपत्ति पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फरवरी 2026 में करीब 35 हजार ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम और प्रेगाबालिन टैबलेट की बड़ी खेप बरामदगी के मामले में पुलिस ने वित्तीय जांच करते हुए आरोपी और उसकी पत्नी के नाम दर्ज 85,75,012 रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस के अनुसार यह ऊना जिले में नशे से जुड़े मामले में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के आधार पर की गई पहली बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस थाना अंब में फरवरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। मामले में अंब के स्थानीय निवासी मुख्य आरोपी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने नशे के कारोबार से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों का पता लगाने के लिए वित्तीय जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी और उसकी पत्नी के नाम अंब क्षेत्र में संपत्तियां और खाते हैं। पुलिस ने इनकी कुल कीमत 85 लाख 75 हजार 12 रुपये आंकी है। इसी आधार पर 20 अगस्त को पुलिस थाना अंब प्रभारी की ओर से संबंधित संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
दो मंजिला मकान से लेकर जमीन और वाहनों तक पर कार्रवाई
फ्रीज की गई संपत्तियों में आरोपी और उसकी पत्नी के नाम दो मंजिला रिहायशी मकान, आठ मरले जमीन, दो हल्के मोटर वाहन और एक गुड्स ट्रांसपोर्ट एलएमवी शामिल है। इसके अलावा एक बैंक खाता और नौ पोस्टल सेविंग खाते भी कार्रवाई के दायरे में लिए गए हैं। पुलिस की वित्तीय जांच में सामने आया कि ये सभी संपत्तियां अंब क्षेत्र के स्थानीय अधिकार क्षेत्र में स्थित हैं।
गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी कार्रवाई
ऊना पुलिस अब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को केवल गिरफ्तारी और चालान तक सीमित रखने के बजाय नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान और उस पर कानूनी कार्रवाई पर भी जोर दे रही है। पुलिस के अनुसार जिले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य मामलों में भी फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन जारी है। आने वाले दिनों में ऐसे मामलों में और संपत्तियों पर कार्रवाई हो सकती है।
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया भी आगे जारी रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों के नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ-साथ उनके आर्थिक स्रोतों पर भी प्रहार करना है।