{"_id":"6a87057ec49309ff72035ca0","slug":"tips-for-youth-and-women-on-fast-food-and-securing-bank-loans-solan-news-c-176-1-ssml1041-176893-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: युवाओं और महिलाओं को दिए गए फास्ट फूड और बैंक लोन लेने के गुरुमंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: युवाओं और महिलाओं को दिए गए फास्ट फूड और बैंक लोन लेने के गुरुमंत्र
Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में यूको आरसेटी का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन में युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से फास्टफूड बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नया स्वरोजगार शुरू करने के लिए लोन लेकर व्यवसाय को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
वीरवार को आयोजित सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को फास्ट फूड शॉप की शुरुआत और उसके प्रबंधन की बारीकियां सिखाईं। प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी व्यवसाय को सफल बनाने के लिए सही स्थान का चयन सबसे अहम कदम है। इसके साथ ही ग्राहकों की पसंद और नापसंद का सही अंदाजा लगाकर ही मेन्यू और सेवाएं तय की जानी चाहिए। शिविर में बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया और उस राशि का कारोबार में सही इस्तेमाल करने की जानकारी भी दी गई।
यूको आरसेटी सोलन की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि संस्थान द्वारा महिलाओं और युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समय-समय पर इस तरह के रोजगारपरक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में भी सोलन में दो नए प्रशिक्षण शिविर शुरू किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें।