फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nithar durah seri car accident two dead kullu

हिमाचल: नित्थर के दुराह में दर्दनाक सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; दो लोगों की मौत

Fri, 18 Sep 2026 11:02 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 18 Sep 2026 11:02 AM IST
सार
Register For Event

कुल्लू जिले के उपतहसील नित्थर की दुराह पंचायत की डवार्च सड़क पर सेरी के पास वीरवार रात एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा को कार को मोड़ते समय हुआ। हादसे में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
nithar durah seri car accident two dead kullu
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपतहसील नित्थर की दुराह पंचायत की डवार्च सड़क पर सेरी के पास वीरवार रात एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा को कार को मोड़ते समय हुआ। हादसे में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, इन दोनों व्यक्तियों का एक साथी कार में बैठने से पहले बाहर लघुशंका कर रहा था, जो बच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोट पंचायत के शाह गांव निवासी चालक हरि सिंह और दुराह पंचायत के गांव डवार्च निवासी श्याम लाल वीरवार रात को करीब साढ़े आठ बजे ऑल्टो कार (ए चपी-35-6481) को सेरी के पास सड़क पर मोड़ रहे थे। उ

विज्ञापन

स दौरान उनका एक साथी कार से बाहर उतरकर लघुशंका कर रहा था। इस दौरान कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। खाई की गहराई अधिक होने के कारण दोनों व्यक्तियों के शवों को सड़क तक पहुंचाने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी नित्थर के जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक अभियान चलाया। वीरवार रात करीब एक बजे दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद शवों को सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया गया। जहां शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। श्याम लाल किसानी और बागवानी करते थे। हरि सिंह अपना ढाबा चलाते थे। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed