फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five accused arrested in Theog assault case

Rampur Bushahar News: ठियोग में मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र में 16-17 अगस्त की रात को बाईपास के पास हुई मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना ठियोग में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार यह घटना रंजिश से जुड़ी है। गिरफ्तार आरोपियों में सभी ठियोग निवासी अंकित वर्मा उर्फ वेक्टा, अंकुश वेक्टा, कपिल वर्मा, साहिल और पंकज वर्मा शामिल हैं। आरोप है कि बाईपास ठियोग के पास एक पक्ष के लोगों पर हमला किया गया, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं और एक वाहन को भी नुकसान पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना ठियोग की टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने सामान्य ठिकानों से दूर चले गए थे। पुलिस की टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से उपलब्ध सूचनाओं का विश्लेषण करते हुए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने 21 अगस्त को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि संवेदनशील मामले में निष्पक्षता और संयम के साथ कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article