फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bhagat Ram Negi became a source of inspiration for people

Rampur Bushahar News: 103 वर्षीय भगत की छांव में संवर रहे दो स्कूल

Fri, 21 Aug 2026 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Ram Negi became a source of inspiration for people
सांगला वैली के वरिष्ठ नागरिक भगत राम नेगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की सांगला वैली के 103 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक भगत राम नेगी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। बुढ़ापे की सांझ में भगत राम की छांव में सांगला वैली के दो प्राथमिक स्कूल संवर रहे हैं।
उन्होंने हाल ही में प्राथमिक पाठशाला चांसू और केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सांगला को गोद लिया है और यहां अध्ययनरत नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यही नहीं, वह बच्चों को समय-समय पर ट्रैक सूट, किताबें, कॉपियां, फर्नीचर और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित करते हैं। जनजातीय जिले के चांसू निवासी भगत राम नेगी सामाजिक उत्थान और प्रेरणा के स्रोत हैं। कल्पा विकास खंड के चांसू गांव के निवासी भगत राम ने सामाजिक उत्थान के लिए भी विभिन्न कार्य किए हैं।
विज्ञापन

भगत राम नेगी ने चांसू गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन और प्राथमिक पाठशाला चांसू के भवन निर्माण के लिए अपनी भूमि दान दी है। इसके अलावा उन्होंने चांसू से कंडे तक बनी सड़क के लिए करीब 50 प्रतिशत भूमि भी दान कर दी है। वर्तमान में वह देव समाज से जुड़े कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के आराध्य देवता याकेस नारायण जी चांसू के मोहमीन के रूप में वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक भगत राम का प्रण है कि जब तक वह जीवित रहेंगे, तब तक गोद लिए स्कूलों में हर संभव सहयोग देंगे।

उन्होंने बताया कि उनके बाद उनके छोटे पुत्र बीआर नेगी उनके इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। बीआर नेगी वर्तमान में नगर परिषद रामपुर में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

सांगला वैली के वरिष्ठ नागरिक भगत राम नेगी। संवाद

सांगला वैली के वरिष्ठ नागरिक भगत राम नेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed