{"_id":"6a8b0425c723be13a807e628","slug":"two-car-drivers-clash-over-overtaking-kangra-news-c-95-1-kng1004-251830-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वाहन पास करने को लेकर दो कार चालकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वाहन पास करने को लेकर दो कार चालकों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल क्षेत्र में मांझी पुल और एयरपोर्ट के पास वाहन पास करने को लेकर दो कार चालकों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीरता निवासी कार्तिक शर्मा के अनुसार वह शाम को कार से दोस्त के घर जा रहा था। गगल के पास एक अन्य कार चालक ने लापरवाही से अपनी कार उसकी गाड़ी के बेहद करीब से निकाली। कार्तिक ने पीछा कर एयरपोर्ट के पास उसे रोका और सावधानी से वाहन चलाने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज चालक ने गगल की तरफ लौटकर मांझी पुल के पास कार्तिक की कार के आगे अपना वाहन तिरछा खड़ा कर रास्ता रोक लिया और किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के अनसुई निवासी मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि कार्तिक और उसके साथियों ने बेवजह उसकी कार रोककर मारपीट की और अभद्र इशारे किए। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि गगल पुलिस मामले की जांच कर रही है।