{"_id":"6a8997df870d59a2dc058033","slug":"inspired-students-to-pursue-a-path-in-space-science-kangra-news-c-95-1-kng1047-251636-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
Sun, 23 Aug 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
देहरी कॉलेज के भौतिकी विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर उपस्थित विद्यार्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैहन (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के भौतिकी विभाग ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम एक्सपेंडिंग लूनर फ्रंटियर्स रही। प्राचार्य डॉ. कामाक्षी लुंबा ने बताया कि कार्यक्रम में 17 विद्यार्थियों ने भारतीय अंतरिक्ष अभियानों और उपलब्धियों पर पोस्टर प्रस्तुत किए, जिन्हें प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अक्षय कुमार ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। भौतिकी विभाग की सहायक आचार्य कंचन रानी ने भारत के भावी अंतरिक्ष अभियानों और चंद्र अन्वेषण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर सुमन लता, सहायक आचार्य, भौतिकी विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस केवल चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि युवा मन को सीमाओं से परे सोचने और अज्ञात की खोज के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। संवाद