फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose: Final merit list for Class 10 released; scenario changes following re-evaluation

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: 10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी, पुनर्मूल्यांकन के बाद बदली तस्वीर

Wed, 28 Oct 2026 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 08:44 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित मैट्रिक (नियमित) की मुख्य वार्षिक परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के परिणाम शामिल करने के बाद 27 अक्तूबर 2026 को सूची को अंतिम रूप दिया गया। 

विज्ञापन
hpbose: Final merit list for Class 10 released; scenario changes following re-evaluation
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित मैट्रिक (नियमित) की मुख्य वार्षिक परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के परिणाम शामिल करने के बाद 27 अक्तूबर 2026 को सूची को अंतिम रूप दिया गया। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

 डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 23 अक्तूबर 2026 को घोषित पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) और पुनर्निरीक्षण (री-चेकिंग) के परिणामों को मुख्य वार्षिक परीक्षा के परिणामों के डेटाबेस में शामिल किया गया है। विद्यार्थियों के अद्यतन अंकों और परीक्षा परिणामों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई है, ताकि इसमें उनके नवीनतम परिणाम ही दर्ज हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैट्रिक (नियमित) की अंतिम मेरिट सूची हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर सूची देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा परिणामों से जुड़ी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करना बोर्ड की प्राथमिकता है। अंतिम मेरिट सूची जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अद्यतन परिणामों के आधार पर सही जानकारी उपलब्ध करवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed