{"_id":"6a89da46f542318ecd07ffa5","slug":"kakira-school-to-host-the-under-19-student-competition-chamba-news-c-88-1-cmb1003-194104-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ककीरा स्कूल करेगा छात्र वर्ग की अंडर-19 प्रतियोगिता की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ककीरा स्कूल करेगा छात्र वर्ग की अंडर-19 प्रतियोगिता की मेजबानी
Sat, 22 Aug 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने जारी किया जोनल और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम
सितंबर से अक्तूबर तक होंगी प्रतियोगिताएं, विभाग ने दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की जोनल और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और कुश्ती के मुकाबले होंगे। छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं 14 से 16 सितंबर और छात्रा वर्ग की 6 से 8 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
सेंटर जोन प्रथम में छात्र वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी और छात्रा वर्ग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में होगी। सेंटर जोन द्वितीय में छात्र वर्ग के मुकाबले सिढकुंड और छात्राओं के सरोल में होंगे। चुराह जोन में छात्रों के मुकाबले डुगली और छात्राओं के बैरागढ़ में होंगे। भरमौर जोन में छात्र वर्ग के मुकाबले खणी और छात्राओं के होली में होंगे। प्रशासनिक कारणों से भरमौर जोन की छात्राओं की प्रतियोगिता 2 से 4 सितंबर तक होगी। भटियात जोन में छात्रों के लिए समोट और छात्राओं के लिए थुलेल, बनीखेत जोन में छात्रों के लिए समलेऊ और छात्राओं के लिए थुलेल तथा सलूणी जोन में छात्रों के लिए तेलका और छात्राओं के लिए भांदल स्कूल को आयोजन स्थल बनाया गया है। जिला स्तरीय छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं 26 से 28 सितंबर तक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में होंगी। छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं 18 से 20 सितंबर तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में होंगी।
विज्ञापन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 3 से 6 अक्तूबर तक पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होगी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में डलहौजी स्थित पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में जिला स्तरीय इंडोर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं, दूसरी तरफ उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने समस्त स्कूलों को प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने दी।
--