फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A pit dug for a bridge has become a hazard during the rainy season.

Chamba News: बरसात में खतरा बन गया पुल के नाम पर खोदा गड्ढा

Sun, 23 Aug 2026 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Aug 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
A pit dug for a bridge has become a hazard during the rainy season.
मैहला-दाड़वीं मार्ग पर गड्ढा पानी से भरने पर नहीं लग रहा गहराई का पता
विज्ञापन

मैहला-दाड़वीं मार्ग पर पुल बनाने के लिए दो दशक पहले खोदा था गड्ढा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। मैहला-दाड़वीं मार्ग पर उकलेड़ी खड्ड में करीब दो दशक पहले विकास की नींव के तौर पर खोदा गया गड्ढा अब बरसात में लोगों के लिए खतरे का गड्ढा बन गया है।
पुल तो आज तक नहीं बना लेकिन बारिश होते ही पानी से भरने वाला यह गड्ढा राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। उकलेड़ी खड्ड में करीब 20 वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए यह गड्ढा खोदा था। बारिश होने पर यह गड्ढा पानी से लबालब भर जाता है। इससे इसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

पुल के निर्माण के लिए गड्ढा खोदने के बाद विभाग की ओर से काम आगे नहीं बढ़ाया गया। न पुल बना और न ही इस गड्ढे को सुरक्षित करने की कोई स्थायी व्यवस्था की गई। मैहला-दाड़वीं मार्ग से प्रतिदिन करीब 500 से 1000 लोग मैहला और चंबा की ओर आते-जाते हैं। इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरौल ने बताया कि जल्द मौके का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
करीब 20 साल पहले पुल निर्माण के लिए गड्ढा खोदा था। आज तक पुल नहीं बन पाया। बारिश में गड्ढा पानी से भर जाता है। विभाग को अब इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। - करनैल सिंह
--
इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग और स्कूली विद्यार्थी गुजरते हैं। पानी भरने के बाद गड्ढे का पता नहीं चलता। अगर कोई बच्चा इसकी चपेट में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। - विकास कुमार
--
पुल निर्माण में अगर अभी समय लग रहा है तो विभाग पहले गड्ढे को भरकर रास्ते को सुरक्षित करे। करीब दो दशक से लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। अब और इंतजार नहीं होना चाहिए। - श्रवण कुमार

--
बारिश के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। पानी से भरा गड्ढा देखकर डर लगता है कि कहीं कोई राहगीर या बच्चा इसमें न गिर जाए। विभाग को तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी चाहिए। - सुरेंद्र कुमार

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed