{"_id":"6a888abe2175fe96580557de","slug":"debris-blocks-the-way-pilgrims-stranded-for-an-hour-on-the-chamera-banikhet-road-chamba-news-c-88-1-cmb1014-193942-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मलबे ने रोकी राह, चमेरा-बनीखेत मार्ग पर एक घंटा फंसे रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मलबे ने रोकी राह, चमेरा-बनीखेत मार्ग पर एक घंटा फंसे रहे श्रद्धालु
Fri, 21 Aug 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से खैरी होते हुए मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु भी मार्ग बंद होने से फंसे रहे
पहाड़ी से अचानक गिरा भारी मलबा, सड़क के दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं समेत सैकड़ों यात्रियों को शुक्रवार सुबह चमेरा बांध-बनीखेत मार्ग पर करीब एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह करीब नौ बजे पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जम्मू से खैरी होते हुए मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु भी सड़क पर फंस गए।
इसके अलावा भलेई, खैरी, सुंडला, सलूणी और ब्रंगाल आदि क्षेत्रों से बनीखेत की ओर आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को भी इंतजार करना पड़ा। अचानक मार्ग बंद होने से यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों ने बताया कि पहाड़ी से अचानक बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा जिससे कुछ ही समय में पूरी सड़क बंद हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों सुनील कुमार, अजय कुमार, उदय कुमार, नीरज सिंह और बबलू कुमार ने बताया कि मलबा गिरने के बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। करीब एक घंटे तक वाहन चालक और यात्री सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। मार्ग बंद होने से मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं को भी यात्रा के दौरान अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही एनएचपीसी प्रशासन ने मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। इसके बाद मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह दस बजे सड़क को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलते ही दोनों ओर खड़े वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया और यातायात सामान्य हो गया।
एनएचपीसी चमेरा-एक के महाप्रबंधक (सिविल) विमन घोष ने बताया कि मलबा गिरने की सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर भेज दी गई थी। कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह दस बजे तक मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया।