फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 police personnel promoted; six Head Constables become ASIs.

Chamba News: 12 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति, छह मुख्य आरक्षी बने एएसआई

Fri, 21 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 21 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
12 police personnel promoted; six Head Constables become ASIs.
छह सहायक उप निरीक्षकों को भी मिला उप निरीक्षक पद का जिम्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस विभाग ने 12 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें छह मुख्य आरक्षियों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और छह सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
मुख्य आरक्षी से एएसआई पद पर पदोन्नत होने वालों में पुलिस थाना तीसा में तैनात भूपेंद्र सिंह, पुलिस लाइन चंबा के संजीव चौहान, पुलिस थाना पांगी के सोम प्रकाश, पुलिस थाना तीसा के वीरेंद्र कुमार, पुलिस चौकी सुल्तानपुर के विक्रम सोनी और टीसीपी तुन्नुहट्टी के अरविंद थापा शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वालों में पुलिस लाइन चंबा के अशोक कुमार, पुलिस चौकी द्रड्डा के यशपाल, पुलिस थाना पांगी के जीवन सिंह, पुलिस थाना भरमौर के यशपाल, पुलिस चौकी होली के विपन और महिला पुलिस थाना में तैनात सुनीता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलेगा। पदोन्नति के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। विभाग को उम्मीद है कि पदोन्नत पुलिसकर्मी अपनी नई भूमिका में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध करवाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। पदोन्नत कर्मचारियों ने विभाग का आभार जताते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed