फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man saves B.Tech student who jumped into canal; she has been admitted to the hospital.

Yamuna Nagar News: नहर में कूदी बीटेक छात्रा को युवक ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Sat, 22 Aug 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Young man saves B.Tech student who jumped into canal; she has been admitted to the hospital.
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र में बीटेक की पढ़ाई कर रही छात्रा ने शुक्रवार को पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। छात्रा कॉलेज की ड्रेस में बैग लेकर नहर के पुल पर पहुंची थी। उसे पानी में बहता देख लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह करीब एक किलोमीटर आगे निकल गई। इसी दौरान स्थानीय युवक ललित ने नहर में उतर कर छात्रा को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


ललित ने बताया कि उसे एक युवक ने छात्रा के नहर में कूदने की सूचना दी थी। वह तुरंत नहर के किनारे-किनारे छात्रा का पीछा करने लगा। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर उसने पानी में छलांग लगाई और मशक्कत के बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुल पर छात्रा का बैग, मोबाइल, चप्पल और आई कार्ड मिले। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने सामान पुलिस को सौंप दिया। आई कार्ड से पता चला की छात्रा कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र की रहने वाली है। वह रादौर के निजी कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा है। रादौर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए है, मामले की जांच की जा रही है की आखिर छात्रा ने नहर में छलांग लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed