फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths snatched a woman's earrings after throwing chili powder into her eyes.

Yamuna Nagar News: दो युवकाें ने महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डाल छीनी बालियां

Sat, 22 Aug 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Two youths snatched a woman's earrings after throwing chili powder into her eyes.
साढौरा। कस्बा में भीड़ वाले इलाके में नगर पालिका गेट के सामने बाइक सवार दो नकाबपोशों ने महिला की आंखों में मिर्च डाल कर महिला की सोने की बालियां व चेन लूट ली और भाग गए। महिला की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। महिला शुक्रवार शाम पार्क में सैर के बाद घर वापस लौट रही थी। वारदात ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि पास में ही थाना साढौरा भी है। जिस जगह पर वारदात हुई वहां पर कोई सीसीटीवी भी नहीं लगा है। फिर भी पुलिस रास्ते में लगे अन्य सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने की बात कह रही है। साढौरा में ज्ञानी सब्जी वाली गली में रहने वाली 55 वर्षीय मंजू रानी ने बताया कि वह शुक्रवार को पार्क में गई थी। कुछ देर सैर करने के बाद वह शाम पांच बजे वापस लौट रही थी। जैसे ही पार्क से बाहर निकल कर नगर पालिका के गेट के पास पहुंची तो दो युवक बाइक पर उसके पास आकर रूके। दोनों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती नकाबपोशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे उसे कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसी बीच आरोपी उसके कान की बालियां और गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। उससे शोर मचाया। जब तक कोई पास आता तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना साढौरा प्रभारी लखविंद्र सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिस जगह पर वारदात हुई उसके रास्ते में लगे सीसीटीवी की जांच की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed