फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Medicine and machine available, but no operator for fogging

Yamuna Nagar News: दवा और मशीन उपलब्ध, फॉगिंग के लिए नहीं ऑपरेटर

Sun, 23 Aug 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Medicine and machine available, but no operator for fogging
सिविल सर्जन कार्यालय यमुनानगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के बावजूद जिले में फॉगिंग व्यवस्था सवालों के घेरे में है। स्वास्थ्य विभाग के पास मच्छरों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग मशीन और दवा तो है, लेकिन मशीन चलाने के लिए स्थायी ऑपरेटर नहीं है। विभाग के पास केवल एक मशीन उपलब्ध है।
विभागीय स्तर पर मशीन चलाने के लिए वर्षों से दूसरे काम में लगे एक कर्मचारी की मदद ली जा रही है। यही कर्मचारी फॉगिंग मशीन को संचालित करता है। विभाग के लिए चिंता की बात यह है कि यह कर्मचारी अगले वर्ष जुलाई में सेवानिवृत्त हो जाएगा। इसके बाद मशीन चलाने के लिए कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में मच्छर नियंत्रण अभियान को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

जुलाई से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण घरों में रखे गमलों, फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे और खाली प्लॉटों में पानी जमा है। इन स्थानों पर मच्छरों का लारवा तेजी से पनप रहा है। विनोद कुमार, बलिंद्र व पवन कुमार का कहना है कि शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और कॉइल का सहारा ले रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक व्यापक फॉगिंग नहीं कराई जा सकी है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में नियमित फॉगिंग और लारवा नष्ट करने का अभियान चलाया जाना चाहिए। मच्छरों की संख्या बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी फॉगिंग व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आ रही है।

मौसम साफ होते ही शुरू होगी फॉगिंग : डॉ. सुशीला
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास फॉगिंग मशीन उपलब्ध है। मशीन के संचालन के लिए विभागीय कर्मचारी की मदद ली जा रही है। स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय लिखा है। मच्छर नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौसम साफ होते ही फॉगिंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed