फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Providing quality education to children

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता: एडीसी

Sat, 22 Aug 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Providing quality education to children
फोटो 22जेएनडी12-गतौली गांव के सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्
जींद। प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित नजर रखें और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दें। यह निर्देश एडीसी प्रदीप कुमार ने शनिवार को गतौली स्थित राजकीय स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान अध्यापकों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


एडीसी ने राजकीय कन्या एवं बॉयज स्कूल, प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्यापकों की उपलब्धता, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम तथा स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही स्कूल प्रबंधन से विद्यार्थियों की संख्या, उपस्थिति और शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने स्कूलों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कक्षाओं, परिसर, पेयजल स्थलों और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। स्कूलों में आवश्यक मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरे करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed