फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   road making in city

Sirsa News: रक्षाबंधन से पहले बाजारों में सड़क हो रही दुरुस्त, व्यापारियों को होगा लाभ

Mon, 24 Aug 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
road making in city
सिरसा। सड़क सुरक्षा को देखते हुए चारो और लगाए गए बैग। संवाद
जगदेव सिंह चौक से भगत सिंह चौक तक दो दिनों में काम होगा पूरा, दिन रात चल रहा काम
विज्ञापन


फोटो -- 39,38
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रक्षाबंधन त्योहार से पहले शहर के मुख्य बाजारों में सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। बरसाती लाइन बिछाने के कारण सीसी की सड़कें तोड़ी गई थीं। व्यापारमंडल की मांग पर जगदेव सिंह चौक से भगत सिंह चौक तक सड़क निर्माण कार्य में गति लाई गई है।
व्यापार प्रभावित न हो। इसके लिए ठेकेदार दिन-रात श्रमिक लगाकर काम करवा रहा है। व्यापारमंडल के प्रधान हीरालाल शर्मा और अन्य व्यापारी लगातार काम की निगरानी कर रहे हैं। उनकी निगरानी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सड़क बनने के बाद खराब न हो।
विज्ञापन

प्रशासन व्यापारियों को राहत देने के लिए इंटरलॉकिंग टाइलें बिछा रहा है। इससे वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, सड़क को आगामी दो दिनों में पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों में बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने की संभावना है। इसलिए सड़क निर्माण कार्य का जल्द पूरा होना आवश्यक माना जा रहा है। व्यापारियों का मानना है कि सड़क दुरुस्त होने के साथ-साथ बाजारों में सफाई होने से और अधिक लाभ होगा।

रक्षाबंधन पर बाजार में होती है भीड़
रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं बड़े स्तर पर बाजारों में खरीदारी करती हैं। इन दिनों हर दुकान पर ग्राहक देखे जा रहे हैं। इसलिए सड़कों को दुरुस्त करना आवश्यक था। सड़क निर्माण में इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई टाइल ऊपर-नीचे न हो। इससे हादसे की स्थिति नहीं बनेगी और महिला ग्राहकों को सुविधा होगी। सड़क दुरुस्त होने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और बाजारों में रौनक बढ़ेगी।


सुरक्षा और यातायात प्रबंधन
रक्षाबंधन जैसे त्योहारों में बाजारों में भीड़ बढ़ने से चोरी और स्नेचिंग जैसी घटनाएं होती हैं। महिलाओं को विशेष रूप से निशाना बनाया जाता है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी पुलिस की आवश्यकता होती है। इसलिए व्यापारियों ने मांग की है कि त्योहार को देखते हुए बाजारों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed