{"_id":"6a8b3f9adb901223f80dc3f4","slug":"application-last-date-28-august-for-national-jal-prize-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163733-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
Mon, 24 Aug 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल शक्ति मंत्रालय ने सातवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने सातवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों को दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है।
पात्र संगठन, संस्थाएं, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकाय और उद्योग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे।
इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला और सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय शामिल हैं। जल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परियोजना और सामाजिक दायित्व के तहत सर्वश्रेष्ठ उद्योग भी पुरस्कृत होंगे। विभागों और संस्थाओं से उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आवेदन करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
पुरस्कार की श्रेणियां
सातवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत कई प्रमुख श्रेणियां हैं। सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में जल संसाधन प्रबंधन, जल संचय-जनभागीदारी और जल जीवन मिशन जैसी उप-श्रेणियां शामिल हैं। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है। जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट पर भी यह जानकारी देखी जा सकती है।