फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Senior orthopaedic surgeon from Rohtak Civil Hospital passes away in Dehradun.

Rohtak News: देहरादून के लिए...रोहतक सिविल अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ का देहरादून में निधन

Thu, 20 Aug 2026 10:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Senior orthopaedic surgeon from Rohtak Civil Hospital passes away in Dehradun.
डाॅ. हरमिंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : डाॅ. हरमिंद्र सिंह। फाइल फोटो
रोहतक। सिविल अस्पताल रोहतक के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. हरमिंद्र सिंह (50) का निधन हो गया है। वे उत्तराखंड के देहरादून में एक हादसे का शिकार हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार (आज) दोपहर 12 बजे शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में होगा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी डाॅ. हरमिंद्र सिंह 17 अगस्त को पत्नी डाॅ. देवेंद्र कौर के साथ देहरादून गए थे। वे अपने बेटे जप सिंह को देहरादून की एक निजी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए छोड़ने गए थे। उनकी बेटी दियारा शहर के मॉडल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

देहरादून जाते समय उन्हें ससुर के निधन की सूचना मिली थी। वे सीधे ससुर के घर पहुंचे थे जो देहरादून में ही रहते थे। 18 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे डाॅ. सिंह देहरादून में सैर के लिए निकले और लापता हो गए। देहरादून पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। वीरवार को उनका शव मिला जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी डाॅ. देवेंद्र कौर सिविल अस्पताल में हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ
डाॅ. हरमिंद्र सिंह रोहतक शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ थे। उन्होंने पीजीआईएमएस से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। वे जाट हाई स्कूल के भी छात्र रहे थे। डाॅ. सिंह ने फंडामेंटलस ऑफ मेडिकल फिजियोलॉजी नामक किताब भी लिखी थी। उनकी पत्नी डाॅ. देवेंद्र कौर सिविल अस्पताल रोहतक में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed