फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Vipin Kumar given additional responsibility as Assistant Director of Sports at MDU.

Rohtak News: डॉ. विपिन कुमार को एमडीयू के सहायक खेल निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Thu, 20 Aug 2026 05:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vipin Kumar given additional responsibility as Assistant Director of Sports at MDU.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में डॉ. विपिन कुमार को सहायक खेल निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां के निर्देश पर उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान खेल निदेशक कुलताज सिंह ने उनका फूल भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. विपिन कुमार के शैक्षणिक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को मिलेगा।
विज्ञापन

एमडीयू में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन ने कुलपति का आभार जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि एमडीयू में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। उनका प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक अवसर मिलें।


इस अवसर पर यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत सिंगला, पूर्व मडूटा प्रधान डॉ. विकास सिवाच, सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल, खेल प्रशिक्षक डॉ. रमेश सिंधु और टीपीओ अरुण हुड्डा मौजूद रहे। खेल कार्यालय से सुरेश ग्रोवर, नरेंद्र शीलक, राजेश कुमार व प्रियंका दलाल भी उपस्थित रहे।


विपिन कुमार शिक्षा के साथ-साथ खेल से भी जुड़े हुए हैं। वह वर्ष 2023 में नागपुर के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर कप में विजेता रही एमडीयू एम्प्लाइज क्रिकेट टीम के सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed