{"_id":"6a88b4de77dd634de608ac53","slug":"punjab-haryana-border-jammed-for-eight-hours-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-140271-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब-हरियाणा सीमा पर आठ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब-हरियाणा सीमा पर आठ घंटे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद के चलते बरवाला-डेराबस्सी मार्ग बंद, वाहन चालकों और राहगीरों को हुई परेशानी
ट्रैफिक पुलिस ने बरवाला-रामगढ़-पंचकूला से वाहनों को किया डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंजाब बंद के आह्वान के चलते बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर स्थित पंजाब-हरियाणा सीमा पर जत्थेबंदियों ने सुबह सात बजे से करीब आठ घंटे तक आवाजाही बंद रखी। इससे बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर जाम लग गया और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। बंद के दौरान केवल एंबुलेंस और बीमारी से पीड़ित लोगों को आवाजाही की छूट दी गई।
जाम की सूचना मिलते ही बरवाला और पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सीमा से पहले ही वाहनों को बरवाला-रामगढ़-पंचकूला मार्ग से डायवर्ट कर दिया। इसके बावजूद गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कत हुई। कई लोग वाहनों से उतरकर पैदल ही पंजाब और हरियाणा की सीमा पार करते नजर आए।
बंदे सिंह की रिहाई की मांग
जत्थेबंदियों की ओर से पंजाब बचाओ मिशन 2027 को लेकर बंद किया गया। इस दौरान बंदे सिंह की रिहाई की मांग उठाई गई। पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस मुस्तैद रही। जाम के कारण कई जगह वाहन चालकों और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई।