{"_id":"6b029416251f8b17d80cd639","slug":"protest-by-nursing-staff-continues-in-panchkula-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, इस दिन पूरे हरियाणा में होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, इस दिन पूरे हरियाणा में होगी हड़ताल
Sun, 22 Nov 2026 12:35 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:35 PM IST
बीते पांच दिनों से पंचकूला के सेक्टर-6 में स्थित नर्सिंग स्टाफ के अधिकारियों के निलंबन को लेकर प्रदर्शन जारी है। रविवार को भी यह प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान पुलिस के आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नर्सिंग कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस बल अस्पताल परिसर में पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली कर सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर जाकर प्रदर्शन करने को कहा, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक मरीज की मौत के मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित किए जाने के विरोध में नर्सिंग कर्मचारी पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारी निलंबित साथियों की बहाली और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच, नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने 23 नवंबर को प्रदेशभर में पूर्ण हड़ताल का एलान किया है। एसोसिएशन ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल की सूचना दी है और निलंबित कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अनुसार, पंचकूला के नागरिक अस्पताल में बीते 16 नवंबर को नर्सिंग स्टाफ के निलंबन की कार्रवाई की गई थी। नर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई हुई और उपचार से जुड़े अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों को परेशानी हो सकती है। विशेषकर आपातकालीन सेवाएं बंद रखने के ऐलान से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है।
