Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A 9th-grade student in Palwal died by suicide by hanging

पलवल: प्रिंसिपल की पिटाई से आहत 9वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 29 Nov 2026 01:24 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 29 Nov 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
A 9th-grade student in Palwal died by suicide by hanging
छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

शहर के कालड़ा कॉलोनी स्थित डीआरपी पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के पिता ने प्रिंसिपल पर बेटे के साथ मारपीट करने, धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता लखन के अनुसार, शनिवार को स्कूल में एक छात्र से कहासुनी के बाद प्रिंसिपल सोनू गुप्ता ने सभी बच्चों के सामने उनके बेटे दिवेश के साथ मारपीट की और उसे बेइज्जत करने की धमकी दी। आरोप है कि छात्र की मां को भी स्कूल बुलाकर अपमानित किया गया। घर पहुंचने के बाद दिवेश ने ऊपरी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed