फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sugar prices rise by in two weeks kitchen budget disrupted.

Mahendragarh-Narnaul News: दो हफ्तों में 15 रुपये महंगी हुई चीनी, रसोई का बजट बिगड़ा

Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sugar prices rise by in two weeks kitchen budget disrupted.
फोटो नंबर-16चीनी की आवक कम होने मंडी में सूनी पड़ी दुकानें। संवाद
नारनौल। पिछले करीब दो सप्ताह से चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कम आवक के कारण चीनी के भाव में तेजी बनी हुई है जिससे व्यापारियों के साथ गृहिणियों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों आदित्य, शुभम और गोविंद के अनुसार पहले मांग के मुताबिक चीनी की पर्याप्त आपूर्ति होती थी लेकिन अब मुश्किल से एक-दो गाड़ियां ही पहुंच रही हैं। एक गाड़ी में करीब 800 कट्टे आते हैं जो मंडी पहुंचते ही बिक जाते हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि दो सप्ताह पहले चीनी 50 रुपये किलो थी जो अब करीब 65 रुपये किलो हो गई है। वहीं, 2500 रुपये वाला कट्टा अब करीब 3200 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों का सीजन नजदीक है। ऐसे में बढ़ते दाम से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। व्यापारियों ने सरकार से पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
बाक्स-
रोजमर्रा की जरूरत होने के कारण अब रसोई में चीनी भी सोच-समझकर इस्तेमाल करनी पड़ रही है। सरकार को जरूरी सामान के बढ़ते दामों पर तुरंत नियंत्रण लगाना चाहिए। अगर कीमतें यूं ही बढ़ती रहीं तो सामान्य परिवारों का बजट बिगड़ जाएगा।-मोनिका, निजामपुर रोड

बाक्स-
चीनी के लगातार बढ़ते दामों से मेरी रसोई का बजट बिगड़ रहा है। आगे रक्षाबंधन जैसे त्योहार भी हैं, जब घरों में मिठाइयां बनती हैं। महंगी चीनी से त्योहार का खर्च और परेशानी दोनों बढ़ेंगे।-पुष्पा देवी, मोहल्ला संघीवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article