{"_id":"6a87640c6467031ee709f851","slug":"laborer-on-motorcycle-killed-after-being-hit-by-car-on-bypass-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153993-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
मृतक कृष्ण कुमार बेदी की फाइल फोटो। परिजन
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जींद-खनोरी बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार 32 वर्षीय चंदाना निवासी कृष्ण कुमार बेदी की मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना अनाज मंडी पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कृष्ण के परिजनों को जानकारी दी। कृष्ण के भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसका भाई मेहनत मजदूरी करता था। बुधवार रात के समय वह बाइक पर कैथल से गांव की ओर जा रहा था। जींद-खनोरी बाईपास पर अज्ञात कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कृष्ण की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल कृष्ण को नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए, लेकिन पिहोवा के पास पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। सुनील ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, कृष्ण अविवाहित था। परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई है। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
-- -- -- -- -- -
कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
अनाज मंडी चौकी प्रभारी मनु दलाल ने बताया कि सुनील के बयान पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और आरोपी वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।