{"_id":"6a888ddb1afe39cd2e009bb6","slug":"female-student-missing-with-classmate-jewelry-and-cash-gone-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159670-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छात्रा सहपाठी संग लापता, जेवर और नकदी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छात्रा सहपाठी संग लापता, जेवर और नकदी गायब
Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा और उसका सहपाठी घर से लापता हो गए। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया। परिजनों के अनुसार घर से सोने-चांदी के गहने और आठ लाख रुपये भी गायब हैं।
छात्रा के पिता ने भूना थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 20 अगस्त की सुबह करीब चार बजे बेटी घर में नहीं मिली। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों ने घर का सामान जांचा तो करीब 30 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी और आठ लाख रुपये भी गायब मिले। परिजनों ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि गांव का ही एक युवक भी घर से गायब है। वह बेटी के साथ 12वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
पुलिस की दी शिकायत में परिजनों ने दोनों की तलाश और जेवरात व नकदी बरामद करने की मांग की है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही दोनों की तलाश कर लिया जाएगा।