{"_id":"6a888d1f3e665c92700c33aa","slug":"3300-vehicles-challaned-and-176-impounded-in-four-months-for-lacking-high-security-registration-plates-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-159701-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार माह में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के 3300 वाहनों के चालान, 176 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार माह में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के 3300 वाहनों के चालान, 176 जब्त
Fri, 21 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक पर यातायात नियमों को लेकर कार्रवाई करती पुलिस। लाइब्रेरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) चलने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पिछले चार माह में करीब 3300 वाहनों के चालान किए गए हैं। वहीं नियमों की अनदेखी करने पर 176 वाहनों को जब्त किया गया है।
यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मचारी वाहन चालकों को एचएसआरपी लगवाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन की पहचान सुरक्षित रहती है। इससे यातायात नियमों की निगरानी में भी मदद मिलती है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को नंबर प्लेट से जुड़े नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 269, मई में 955, जून में 1219 और जुलाई में 861 चालान किए गए। अगस्त में अब तक 387 चालान हो चुके हैं। पुलिस की सख्ती के बाद बिना एचएसआरपी वाहन चलाने वालों की संख्या में कमी आई है।
यातायात पुलिस प्रभारी जय सिंह ने बताया कि बिना एचएसआरपी चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं है। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी अभियान का हिस्सा है। वाहन मालिक जल्द एचएसआरपी लगवाएं और सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
रतिया। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े तीन वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर रतिया सिटी थाना पहुंचाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इसके अलावा अधूरे दस्तावेज, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 27 अन्य चालकों के करीब 25 हजार रुपये के चालान काटे गए। ट्रैफिक इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि तीन वाहन नए बस स्टैंड के सामने, बाजार क्षेत्र और भगत सिंह चौक के पास नो पार्किंग में खड़े मिले थे। पुलिस ने वाहन चालकों और दुकानदारों को नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में नो पार्किंग में वाहन खड़ा मिलने पर सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की। संवाद