{"_id":"6aca2b2b8ac12b00ea00b9d2","slug":"deepender-hooda-slams-bjp-govt-at-the-centre-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन: हुड्डा का केंद्र पर हमला, कहा- पुलिस कार्रवाई से बनाया जा रहा तानाशाही माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन: हुड्डा का केंद्र पर हमला, कहा- पुलिस कार्रवाई से बनाया जा रहा तानाशाही माहौल
Sat, 10 Oct 2026 05:40 PM IST
शाहिल शर्मा
एएएनआई झज्जर
एएएनआई झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:40 PM IST
हुड्डा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसा प्रजातंत्र है, जहां लोगों को अपनी बात रखने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस सांसद
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है और लोगों को उनके घरों में जाकर परेशान किया जा रहा है।
हुड्डा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसा प्रजातंत्र है, जहां लोगों को अपनी बात रखने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से पुलिस लोगों को हिरासत में ले रही है, उससे देश में प्रजातंत्र की स्थिति को लेकर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस उन्हें भी हिरासत में लेने के लिए उनके संसदीय आवास पर पहुंची थी।
विज्ञापन
हुड्डा के मुताबिक, यह कार्रवाई एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी जारी है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में मौजूदा हालात के बीच प्रजातंत्र का एक नया स्वरूप देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जरिए लोगों को परेशान किया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
हुड्डा ने कहा कि अब यह तय हो चुका है कि देश में प्रजातंत्र को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में इसके लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
#WATCH | झज्जर, हरियाणा | कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा, "जिस तरह से पुलिस हिरासत में ले रही है, पूरे देश में तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है। ये कैसा प्रजातंत्र है कि लोगों को घरों में जाकर पुलिस परेशान कर रही है? पुलिस मुझे कल मेरे संसदीय आवास से हिरासत में लेने पहुंची थी... देश में ये हालात हैं। आज भी कार्रवाई जारी है। हमें प्रजातंत्र का एक नया स्वरूप देखने को मिल रहा है। ये तय हो चुका है कि इस देश में प्रजातंत्र को बचाने के लिए हमें लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026