{"_id":"6a8b5078885156fcfc067b7f","slug":"standoff-between-sanitation-workers-and-administration-11-workers-detained-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-159400-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव, 11 कर्मी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव, 11 कर्मी हिरासत में
Mon, 24 Aug 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड रोड पर कचरे का उठान करती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार अलसुबह प्रशासन की ओर से कचरा उठान करवाने के दौरान सफाई कर्मचारियों और पुलिस व नगर परिषद की टीम के बीच टकराव हो गया। प्रशासन ने शहर के चार प्रमुख स्थानों से करीब 30 टन कचरे का उठान करवाया।
इस दौरान बस स्टैंड रोड पर कचरा उठाने पहुंची टीम का विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस ने 11 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। करीब पांच घंटे बाद सुबह 10 बजे सभी कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया।
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विभिन्न स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। रविवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारी कचरा उठान के लिए बस स्टैंड रोड पर पहुंचे। इसी दौरान सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन की ओर से करवाए जा रहे कचरा उठान का विरोध किया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके से 11 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रशासन की टीम ने शहर में कचरा उठान की कार्रवाई जारी रखी।
बस स्टैंड रोड के अलावा सरदार झाड़ू सिंह चौक, तिकोना पार्क और चरखी गेट सहित चार प्रमुख स्थानों से करीब 30 टन कचरा उठाया गया।