{"_id":"6a874ea02dc6f679030e44e7","slug":"memorandum-submitted-to-the-sdm-demanding-the-transfer-of-the-consolidation-patwari-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-159278-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चकबंदी पटवारी के तबादले की मांग के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चकबंदी पटवारी के तबादले की मांग के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। गांव निमड़-बडेसरा के ग्रामीणों ने चकबंदी का कार्य कर रहे पटवारी के तबादले की मांग के लिए उपमंडल अधिकारी बाढड़़ा को शिकायत- पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की कि उक्त पटवारी के स्थान पर किसी अन्य चकबंदी पटवारी की ड्यूटी लगाई जाए। ग्रामीणों ने शिकायत-पत्र में बताया कि गांव में चकबंदी का कार्य चल रहा है और उक्त पटवारी के कार्य और व्यवहार से अधिकतर लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में ग्रामीणों का पटवारी के प्रति विश्वास उठ गया है।
ग्रामीण विक्रम, संदीप, जय पाल, विजय, श्रीराम, रमेश, विनोद, सूबे, रामअवतार, जगवीर, राजेंद्र, प्रविन, जगवीर, रामनिवास आदि ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी का जल्द तबादला करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी ग्रामीण को परेशानी का सामना न करना पड़े।