फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Assembly's monsoon session second day haryana congress protest

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र: विज ने कांग्रेस विधायकों को बताया सज्जन सिंह का अनुयायी, भूपेंद्र हुड्डा भड़के

Mon, 31 Aug 2026 03:43 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 31 Aug 2026 03:43 PM IST
सार
Register For Event

वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्ष 2026-27 की पहली अनुपूरक मांगें सदन में पेश करेंगे। अलग-अलग विभागों के लिए 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त राजस्व और पूंजीगत खर्च का प्रावधान मांगा गया है।

विज्ञापन
Haryana Assembly's monsoon session second day haryana congress protest
विधानसभा में घुसने की कोशिश करते हरियाणा कांग्रेस के विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही से पहले कांग्रेस ने कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीली पगड़ी पहनकर विधानसभा में पहुंचे।
विज्ञापन


सदन में भूपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि आज फिर प्रदर्शन के दाैरान हमारी बेइज्जती हुई है। हमें रोका गया। यह बताया जाए कि यह किसके आदेश से हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका सम्मान कर रहा हूं, प्रोसिडिंग निकलवा लो, अगर मैंने कुछ कहा हो तो। मैंने तो यहां तक कहा था कि आप चेंबर में आकर वीडियो देख लो। मैंने सिर्फ यह कहा था कि गुंडागर्दी हमारी तरफ से नहीं, बल्कि आपकी तरफ से चल रही थी। मैंने कोई अनपार्लियामेंट्री शब्द नहीं बोला है। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि जनता के मुद्दे सदन में उठने चाहिए लेकिन यह ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ।
विज्ञापन


मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस विधायकों को सज्जन सिंह का अनुयायी बताया। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया। वहीं मंत्री रणबीर गंगवा ने विधायक जस्सी पेटवाल के खिलाफ विशेषधिकार लाने की मांग की। स्पीकर के खिलाफ बोलने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed