फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Retired Class IV employee on a scooter dies after being hit by a roadways bus in Bhiwani.

भिवानी: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, भतीजे से मिलकर वापस लौट रहा था घर

Mon, 24 Aug 2026 04:29 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 04:29 PM IST
सार
Register For Event

घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। वह अपनी स्कूटी से जा रहा था कि रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मृतक भाना राम निवासी नूनसर अपने भतीजा दलबीर से मिलने के लिए गांव देवराला स्थित पेट्रोल पंप पर स्कूटी से आया हुआ था। वापस लौटते समय रोडवेज की साइड लगने से ये हादसा हो गया।

विज्ञापन
Retired Class IV employee on a scooter dies after being hit by a roadways bus in Bhiwani.
रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी-बहल मुख्य मार्ग पर गांव देवराला स्थित नहर के पास शिक्षा विभाग से सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हरियाणा परिवहन बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। वह अपनी स्कूटी से जा रहा था कि रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।  
विज्ञापन


मृतक भाना राम निवासी नूनसर अपने भतीजा दलबीर से मिलने के लिए गांव देवराला स्थित पेट्रोल पंप पर स्कूटी से आया हुआ था। उसका भतीजा पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समेन काम कर रहा है। जब वह भतीजे से मिलने के बाद स्कूटी से मुख्य सड़क पर ओबरा की ओर जाने लगा तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज बस से साइड से भिड़त हो गई। स्कूटी सवार भाना राम की मौके की मौत हो गई।
विज्ञापन




मौके पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर शव को कब्जे में लिया। पोस्ट मार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के भतीजा दलबीर के बयान पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed