{"_id":"6a8717a066fb8c170107a9d7","slug":"woman-climbs-mobile-tower-in-ambala-city-after-dispute-with-husband-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: पति से विवाद के बाद 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: पति से विवाद के बाद 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा; देखें VIDEO
Thu, 20 Aug 2026 08:35 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:35 PM IST
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर चढ़ी महिला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजोखरा थाना क्षेत्र के मंडोर गांव में वीरवार की दोपहर पति से विवाद के बाद पूनम 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसके टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पंजोखरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूनम को समझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला
मंडोर गांव निवासी पूनम का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वीरवार दोपहर करीब 1:30 बजे कहासुनी के बाद वह गांव के पास स्थित करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक महिला से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए राजी किया।
थाने में कराई गई काउंसलिंग
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर 3 बजे महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी काउंसलिंग की गई और पूरे मामले की जानकारी ली गई। प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद और घरेलू कलह से जुड़ा सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।