Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stepfather Kills 5 Year Old Boy and Dumps Body in Rapti River

गोरखपुर: संतान की चाह में सौतेले पिता ने ली मासूम की जान, राप्ती नदी से तीन दिन बाद बरामद हुआ शव

Sun, 29 Nov 2026 03:42 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 29 Nov 2026 03:42 PM IST
सार
Register For Event

पांच वर्षीय आयुष की उसके सौतेले पिता रितिक यादव ने हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंक दिया। आरोपी अपनी संतान चाहता था, जबकि पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बृहस्पतिवार को आरोपी बच्चे को कार से अपने साथ ले गया और हत्या कर दी।

विज्ञापन
Stepfather Kills 5 Year Old Boy and Dumps Body in Rapti River
टीडीपी नेता ने की महिला से अभद्रता और मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संतान की चाहत और पारिवारिक विवाद ने एक पांच वर्षीय मासूम की जान ले ली। शाहपुर थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने बच्चे की हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंक दिया था। तीन दिनों तक पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नदी में बच्चे की तलाश करती रही। रविवार सुबह नौसड़ के पास राप्ती नदी से शव बरामद होने के बाद मामले का दर्दनाक अंत हुआ। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां रुबी शर्मा बदहवास हो गईं। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता रितिक यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बच्चे के अपशब्द कहने से रहता था नाराज

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पादरी बाजार निवासी रितिक ने पांच साल पहले रुबी से शादी की थी। रुबी की पहली शादी से पांच वर्षीय बेटा आयुष था। रितिक अपनी संतान चाहता था लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके अलावा बच्चे के अपशब्द कहने से भी वह नाराज रहता था। इसी खुन्नस में उसने हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे रुबी काम पर चली गईं। आयुष घर में सो रहा था। इसी दौरान रितिक कार से पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर चला गया। सीसी कैमरे की फुटेज में दोनों को एक साथ जाते देख पुलिस का शक गहराया। पूछताछ में रितिक ने हत्या कर शव बाघागाड़ा पुल के पास राप्ती नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू कराया गया।

विज्ञापन

मां पूछती रही, मेरा बेटा कहां है

शनिवार रात करीब 11 बजे रुबी थाने पहुंचीं और रितिक से बेटे के बारे में पूछती रहीं। उसे वापस करने की गुहार लगाई तो आरोपित ने सिर्फ इतना कहा, 'बहुत बड़ी गलती हो गई।' इसके बाद वह चुप हो गया। रविवार सुबह से ही मां थाने में बैठकर रोती रहीं। उन्हें बेटे की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। शव मिलने की सूचना पर उनकी हालत बिगड़ गई और घटनास्थल ले जाते समय वह ऑटो में ही बेहोश हो गईं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed