{"_id":"6ac77c8e977ab27dce0a93af","slug":"sp-announces-11-in-charges-and-four-co-in-charges-for-gorakhpur-faizabad-constituency-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए सपा ने घोषित किए 11 प्रभारी और चार सहप्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए सपा ने घोषित किए 11 प्रभारी और चार सहप्रभारी
Thu, 08 Oct 2026 04:51 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:51 PM IST
समाजवादी पार्टी का लक्ष्य शिक्षक एमएलसी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ जीत हासिल करना है। इन पदाधिकारियों का मुख्य कार्य संबंधित जनपदों में पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाना होगा।
विज्ञापन
डॉ. संजयन त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के सहयोग के लिए जिलेवार प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आठ अक्तूबर को सूची जारी कर दी है जिसमें 11 प्रभारी और चार सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में प्रहलाद यादव को गोरखपुर का प्रभारी बनाया गया है। अब्दुल जब्बार सिद्दीकी देवरिया के प्रभारी और राजीव पाण्डेय सह-प्रभारी होंगे। कुशीनगर की जिम्मेदारी पुरन्दर प्रताप यादव को प्रभारी और मोहम्मद्द आजम लारी को सह-प्रभारी के रूप में दी गई है। मऊ के प्रभारी सूर्यभान यादव और बस्ती के प्रभारी अर्जुन यादव बनाए गए हैं। संत कबीर नगर के लिए विनोद यादव प्रभारी और सिराज अहमद सह-प्रभारी नामित हुए हैं।सिद्धार्थनगर में राम मूरत यादव प्रभारी और सोनू यादव सह-प्रभारी का कार्यभार संभालेंगे।
ये भी पढ़ें: आरआईपी : नाना पाटेकर के निधन पर बोले सांसद रवि किशन, आखिरी बातचीत में गोरखपुर को लेकर कही थी ये बात
विज्ञापन
गोंडा में मंशा राम वर्मा, बलरामपुर में अब्दुल आहद, बहराइच में सौरभ ईशान वर्मा और श्रावस्ती में राम अधार सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इन पदाधिकारियों का मुख्य कार्य संबंधित जनपदों में पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाना होगा। पार्टी का लक्ष्य शिक्षक एमएलसी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करना है। यह कदम चुनाव अभियान को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है।