गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर 35 यात्रियों की ट्रेन छूटने के मामले में होगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Sun, 22 Nov 2026 08:26 PM IST
शनिवार सुबह छह बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 03528 आसनसोल स्पेशल को प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय छह से रवाना कर दिया गया था। प्लेटफार्म बदलने की सूचना न तो उद्घोषणा के जरिए दी गई और न ही डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाई गई। ऐसे में 35 यात्री दूसरे प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते रह गए और उनकी ट्रेन छूट गई थी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
