{"_id":"6a8b63fe0f9db5896a06e473","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1427463-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन बेचने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन बेचने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप, चार पर रिपोर्ट
Mon, 24 Aug 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार। जमीन बेचने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़पने के आरोप में खोराबार पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
उरुवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी व्यवसायी भोलानाथ श्रीवास्तव के अनुसार, वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात अनीश कुमार शर्मा से हुई थी। अनीश ने खुद को गोरखधाम बिल्डर एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का एजेंट बताया और खोराबार स्थित गोरखनाथ स्मार्ट सिटी में प्लॉट दिखाया। जमीन पसंद आने पर भोलानाथ ने 36 हजार रुपये नकद और बाद में अनीश के खाते में एक लाख 64 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। आरोप है कि इसके बाद न जमीन का बैनामा कराया गया और न रकम लौटाई गई। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि अनीश कुमार शर्मा निवासी पिपरी, कसया, कुशीनगर समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।