Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Events Coverage ›   cm yogi ki pati weekly letter public communication uttar pradesh

विचार: सत्ता की संवेदना और 'पाती' का लौटता स्पर्श

Fri, 20 Nov 2026 01:51 PM IST
अमन तिवारी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी
श्रीधरानंद ब्रह्मचारी Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 20 Nov 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
cm yogi ki pati weekly letter public communication uttar pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
आज की जेन-जी शायद उस मर्म तक न पहुंच पाए, जो अपने किसी प्रियजन की एक चिट्ठी के स्पर्श में हुआ करता था। गांव की पगडंडी पर साइकिल की घंटी बजती थी और आंगन में बैठी मां के हाथ का काम थम जाता था। डाकिये के हाथ से लिफाफा लेते ही आंखें नम हो जाती थीं। उस कागज में स्याही के साथ लिखने वाले की सांसें, उसकी हथेलियों की गरमी और अनकही फिक्र भी उतर आती थी। चिट्ठी बार-बार पढ़ी जाती, तकिये के नीचे रखी जाती और संदूक में सहेजी जाती। आज स्क्रीन पर एक टिक, दो टिक और 'सीन' के नीले निशान हैं। संदेश पल भर में पहुंच जाता है, पर चिट्ठी यानी पाती का सुख कहीं पीछे छूट गया है। हमने गति पा ली और प्रतीक्षा का सौंदर्य खो दिया। ऐसे समय में यदि सत्ता के शिखर से कोई पाती लिखे, तो यह अपनी जड़ों से जुड़ाव की एक अनकही तस्वीर है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'योगी की पाती' इसी अर्थ में ध्यान खींचती है। वे पिछले पचास हफ्तों से प्रदेशवासियों के नाम यह पाती लिख रहे हैं। आंकड़ों की ठंडी दुनिया में यह पहल इसलिए अलग दिखती है, क्योंकि इसमें शासक नहीं, बल्कि एक अभिभावक बोलता प्रतीत होता है।
विज्ञापन


योगी की पाती के भी खास मायने हैं, क्योंकि यहां हर घर की चिट्ठी-पत्री से जुड़ी अपनी स्मृतियां हैं। पाती शब्द में देशज मिठास है, अपनापन है। जब कोई मुख्यमंत्री पाती को अपने संवाद का नाम बनाता है, तो वह लोक की स्मृति से सीधे जुड़ जाता है। पत्र की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह सामने बैठकर बात करने जैसी आत्मीयता देता है। साथ ही, पढ़ने वाले को अपनी गति और अपने एकांत में पढ़ने की आजादी भी देता है। भाषण भीड़ से बोलता है, पाती व्यक्ति से। इसकी प्रेरणा भी भावनात्मक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाती का असली जादू उसके आने के इंतजार में है। साप्ताहिक नियमितता इसी प्रतीक्षा को रचती है। लोग जानते हैं कि हर सप्ताह एक चिट्ठी आएगी और यह जानना ही संवाद को रिश्ते जैसा बना देता है। आज जब खबरें पल-पल बदलती हैं और हर संदेश अगले संदेश के नीचे दब जाता है, तब सप्ताह में एक बार ठहरकर कोई बात कहना और सुनना एक सुखद अपवाद है। चिट्ठी की भाषा भी इस ठहराव की मांग करती है। उसमें छोटे-छोटे वाक्यों के बजाय भाव के प्रवाह वाले वाक्य होते हैं। उसमें 'आप' और 'हम' का रिश्ता बनता है। यह भी याद रखना चाहिए कि हर बार किसी बड़े पद पर बैठा व्यक्ति सामान्य जन तक सीधे नहीं पहुंच पाता। बीच में तंत्र होता है, फाइलें होती हैं, फासले होते हैं। पाती इन फासलों को पाटने का एक प्रयास है।  


(अस्वीकरण: यह लेखक के निजी विचार हैं। लेख में दी गई जानकारी और तथ्यों के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। लेखक श्रीधरानंद ब्रह्मचारी, श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज  के महंत और द्वारका शारदा पीठ के प्रतिनिधि हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed