Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Apologised Shraddha Kapoor For Maatrubhumi Eetha Clash

मातृभूमि: शाहरुख की फिल्म से क्यों नहीं भिड़े सलमान? श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से क्लैश होने पर मांगी माफी

Sat, 21 Nov 2026 04:34 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 04:34 PM IST
सार
Register For Event

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
  • इसी दिन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' भी आ रही है।
  • अब दोनों फिल्मों के क्लैश पर दबंग खान ने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Salman Khan Apologised Shraddha Kapoor For Maatrubhumi Eetha Clash
सलमान खान, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में फिल्मों की रिलीज डेट तय करना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर तब, जब बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन कई बड़े सितारों की फिल्में दस्तक देने वाली हों। ऐसे में अक्सर फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों को क्लैश से बचाने की कोशिश करते हैं, ताकि किसी भी फिल्म के बिजनेस पर असर न पड़े।
विज्ञापन


सलमान खान भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज को लेकर कुछ ऐसी ही सावधानी बरत रहे थे। उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट तय करते वक्त कई बड़े सितारों की फिल्मों से टकराव टालने की कोशिश की, लेकिन इस बीच अनजाने में उनकी फिल्म का क्लैश श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' से हो गया।
विज्ञापन


अब सलमान खान ने इस पर खुलकर बात की है और बताया है कि उन्हें इस बात का पता चलने के बाद कैसा महसूस हुआ। इतना ही नहीं, उन्होंने श्रद्धा को फोन कर इस क्लैश के लिए माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan Apologised Shraddha Kapoor For Maatrubhumi Eetha Clash
सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या बोले सलमान खान?
दरअसल, सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म पहले 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स में कुछ कमियां नजर आने के बाद इसकी रिलीज टाल दी गई। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने बताया था कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर बनाने के लिए देरी हुई। वहीं, अब एक इवेंट में  बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के लिए सही रिलीज डेट ढूंढना भी आसान नहीं था।

Salman Khan Apologised Shraddha Kapoor For Maatrubhumi Eetha Clash
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान को लेकर क्या बोले सलमान?
सलमान ने बताया कि वह किसी भी कीमत पर सूरज बड़जात्या, सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्मों से अपनी फिल्म का क्लैश नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर को सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज हो रही है, इसलिए वह उनसे टकराव नहीं चाहते थे।

इसके बाद सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' और 24 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' रिलीज होने वाली है। सलमान ने साफ कहा कि वह शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

इसके अलावा सलमान ने हॉलीवुड फिल्मों 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून' के साथ क्लैश को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें इन फिल्मों के साथ रिलीज होने में कोई परेशानी नहीं है। वहीं, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए भी उन्होंने रिपब्लिक डे का रिलीज स्लॉट छोड़ दिया, क्योंकि वह उस फिल्म से टकराव नहीं चाहते थे।

Salman Khan Apologised Shraddha Kapoor For Maatrubhumi Eetha Clash
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने मांगी श्रद्धा से माफी
हालांकि, 4 दिसंबर की रिलीज डेट फाइनल होने के बाद सलमान को पता चला कि इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' भी रिलीज हो रही है। इस पर उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 4 दिसंबर की तारीख चुनी थी, तब उन्हें श्रद्धा की फिल्म के बारे में जानकारी नहीं थी।

अगर उन्हें पहले पता होता, तो वह इस तारीख पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं करते। सलमान ने कहा, 'मुझे इस बात का सच में बुरा लग रहा है। अगर मुझे पता होता कि श्रद्धा की फिल्म भी 4 दिसंबर को आ रही है, तो मैं अपनी फिल्म उस दिन रिलीज नहीं करता।'

सलमान ने बताया कि उन्होंने इस मामले में श्रद्धा कपूर से बात भी की और उन्हें फोन करके माफी मांगी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने श्रद्धा को बचपन से बड़े होते देखा है, इसलिए उनसे बात करना उन्हें जरूरी लगा।

सलमान के मुताबिक, उन्होंने श्रद्धा से कहा कि उन्हें इस क्लैश के लिए सच में अफसोस है और उन्हें पहले इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर श्रद्धा ने जवाब दिया कि दोनों फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में पर्याप्त जगह है और दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। श्रद्धा की इस बात पर सलमान ने खुशी जाहिर की और दर्शकों से उनकी फिल्म देखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed