फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan shared a post on Instagram after a long time fans express happiness Saba Azad also reacts

'अपने बॉयफ्रेंड को बोलो काम करें'; ऋतिक रोशन के फैंस ने सबा आजाद से की गुजारिश; कहा- 'आपने उनके कान भर दिए'

Mon, 31 Aug 2026 03:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Aug 2026 03:52 PM IST
सार
Register For Event

Hrithik Roshan Post: अभिनेता ऋतिक रोशन ने आज सोमवार को अपने फैंस का दिन बना दिया है। लंबे वक्त बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। फैंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

विज्ञापन
Hrithik Roshan shared a post on Instagram after a long time fans express happiness Saba Azad also reacts
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन की फैंस के बीच अलग ही दीवानगी है। ऋतिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार फैंस से रूबरू होते हैं। मगर, बीते काफी दिनों से उन्होंने कोई अपडेट नहीं दिया था। आज सोमवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही गुजारिश कर रहे हैं कि वे जल्दी बड़े पर्दे पर भी लौटें।

विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'यह खुशनुमा सुबह है'। अभिनेता की यह पोस्ट सामने आते ही उनके फैंस के कमेंट्स आने शुरू हो गए। अभिनेता की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी रिएक्शन देते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan shared a post on Instagram after a long time fans express happiness Saba Azad also reacts
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर बोले- 'हमें लगा पासवर्ड भूल गए'
इससे पहले ऋतिक ने 15 जुलाई 2026 को पोस्ट शेयर किया था, जिसमें फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 15 साल पूरे होने के मौके पर खुशी जताई थी। अब उनका यह पोस्ट सामने आते ही नेटिजंस लिख रहे हैं कि इतने दिन से वे एक्टिव नहीं थे और उन्हें काफी मिस किया गया। एक यूजर ने लिखा है, 'हमें तो लगा था कि आप अपना इंस्टाग्राम पासवर्ड ही भूल गए हैं'।

कुछ फैंस ऋतिक रोशन से बड़े पर्दे पर लौटने का आग्रह कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत लंबा वक्त हो गया। 'वॉर 2' के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आपका इंतजार कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज अपने नए प्रोजेक्ट का एलान करिए'। एक यूजर ने लिखा, 'आपके बिना बड़ा पर्दा सूना है'। 


 

विज्ञापन

Hrithik Roshan shared a post on Instagram after a long time fans express happiness Saba Azad also reacts
सबा आजाद, ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @sabazad
सबा आजाद से की गुजारिश
इतना ही नहीं, ऋतिक के फैंस उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को टैग करके उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि वे ऋतिक को फिल्में करने के लिए समझाएं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम, आपने क्या कान भरे हैं ऋतिक सर के जो उन्होंने फिल्में करना ही बंद कर दिया। उन्हें बोलिए कि हम प्रशंसक उनकी फिल्में देखना चाहते हैं'।
एक यूजर ने लिखा है, 'भाभी जी अपने बॉयफ्रेंड को बोलिए काम वाम करें, ऐसे थोड़ी चलता है'।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed