Govinda-Sunita: क्या सच है सुनीता का दावा? गोविंदा की दूसरी शादी के प्लान पर एक्टर के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी
Govinda-Sunita Marriage Controversy: गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। बीते दिनों सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दूसरी शादी करने की प्लानिंग में हैं। इन दावों पर चीची के मैनेजर का रिएक्शन सामने आया है।
विस्तार
अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले भी दोनों के अलगाव की खबरें सामने आई थीं। सुनीता ने तलाक का केस फाइल किया था। वहीं, दो दिन पहले उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया। इस बीच उन्होंने ऐसा दावा किया कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयारी में थे। सुनीता के इन दावों को गोविंदा के मैनेजर ने खारिज किया है।
राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने क्या कहा था?
गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी के विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। बीते दिन सुनीता ने राखी सावंत से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयार कर रहे थे। सुनीता ने यह बात उस वक्त कही, जब राखी पैपराजी के सामने ही फोन स्पीकर पर रखकर उनसे बातें कर रही थीं। सारी बातचीत कैमरे में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगे।
सुनीता ने दावा किया कि जब उन्हें पता चला है कि गोविंदा फिर से शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली।
सुनीता आहूजा के दावों पर गोविंदा के मैनेजर क्या बोले?
सुनीता आहूजा के इन दावों को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सिरे से खारिज कर दिया है। इंडिया टुडे के साथ एक खास बातचीत में शशि सिन्हा ने कहा कि वे सुनीता के ऐसे बयान सुनकर हैरान हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यह आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और नहीं होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं, और उनके दिमाग में जरूर कुछ चल रहा होगा कि उन्होंने ये दावे किए'।
मैनेजर ने यह भी कहा कि अगर गोविंदा सच में सुनीता से अपना रिश्ता खत्म करना चाहते या दोबारा शादी करना चाहते, तो तलाक की अर्जी वही दाखिल करते। लेकिन, सुनीता ने ही तलाक की अर्जी दाखिल की थी और बाद में उन्होंने अपनी अर्जी वापस लेने का फैसला किया।
बोले- 'उम्मीद है, सब ठीक हो जाएगा'
शशि सिन्हा ने कहा, 'वे दोनों समझदार हैं। जहां गोविंदा ने कभी भी सबके सामने सुनीता के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा, वहीं सुनीता ने ही निजी बातें सार्वजनिक की हैं।
मुझे यकीन है कि वे दोनों अपने और अपने बच्चों के लिए अच्छा ही चाहते हैं।
- हमें नहीं पता कि उन्हें क्या सूझा कि उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि सब ठीक हो जाएगा।
- यह बच्चों के भले के लिए भी है, क्योंकि इस तरह की नेगेटिविटी से उन पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
- मैनेजर ने आगे कहा कि गोविंदा समाज के एक जिम्मेदार और सम्मानित सदस्य हैं और वे कभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे कोई बुरा असर पड़े।
- शशि सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि दूसरी शादी की कोई बात कभी नहीं हुई और एक्टर अभी अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।