फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   From Amrapali Dubey To MC Mary Kom Here Are Salman Khan Hosted Bigg Boss 20 Contestants Final List

बिग बाॅस 20: आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सलमान के शो में शामिल हो सकते हैं ये सेलेब्स; देखें पूरी लिस्ट

Sat, 05 Sep 2026 09:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 05 Sep 2026 09:01 PM IST
सार
Register For Event

Bigg Boss 20 Contestant List: ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। शो के प्रीमियर से पहले कई सेलेब्स के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं इस सीजन के संभावित कंटेस्टेंट के बारे में। 
 

विज्ञापन
From Amrapali Dubey To MC Mary Kom Here Are Salman Khan Hosted Bigg Boss 20 Contestants Final List
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ शो के प्रीमियर से पहले कई सेलेब्स के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड, टीवी, भोजपुरी सिनेमा, सोशल मीडिया और स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़े कई जाने-माने नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अर्शिफा खान, कनिका मान, माही विज, ईशा रिखी, काजी तौकीर और कुशल तंवर जैसे सेलेब्स नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

आइए जानते हैं लिस्ट में शामिल इन संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में...

एमसी मैरी कॉम
मैरी कॉम भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। वह छह बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। अगर मैरी कॉम बिग बॉस के घर में आती हैं, तो शो में उनकी एंट्री काफी खास मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस में उनकी एंट्री से शो में भोजपुरी इंडस्ट्री का मजबूत रंग देखने को मिल सकता है। उनका नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में है।


उदिति सिंह
उदिति सिंह का नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ जोड़ा जाता रहा है। वह सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी बिग बॉस 20 में शामिल हो सकती हैं। 


अर्शिफा खान
अर्शिफा खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बड़ी पहचान बनाई। उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है और बिग बॉस के लिए उनका नाम लगातार चर्चा में रहा है।


अमन गांधी
अमन गांधी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ऋतिक विरानी के किरदार के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। 


काजी अहमद तौकीर
काजी तौकीर सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर घर-घर में मशहूर हुए थे। साल 2005 में शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी थी। अब उनका नाम बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में है।


हर्ष मछारे
मशहूर रैपर हर्ष मछारे का नाम भी बिग बॉस 20 की संभावित लिस्ट में सामने आया है। ऐसे में शो में उनकी एंट्री होती है या नहीं, यह प्रीमियर के दौरान ही साफ होगा।


कुशल तंवर उर्फ गुल्लू
कुशल तंवर को ‘गुल्लू’ के नाम से भी जाना जाता है। वह रियलिटी शो की दुनिया में पहले से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रोडीज और स्पिल्ट्सविला जैसे शोज में हिस्सा लिया और अपनी पहचान बनाई। बिग बॉस में उनकी एंट्री की खबरें भी काफी चर्चा में हैं।


रिया अहीर
रिया अहीर का नाम भी बिग बॉस 20 की चर्चित लिस्ट में है। हाल ही में रिया सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान काफी चर्चा में रही थीं, जब उनका एक वैन रोकते हुए फोटो वायरल हुआ था। 


लव गिल
लव गिल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह म्यूजिक वीडियोज के जरिए चर्चा में आए और इसके बाद पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। उनका नाम बिग बॉस 20 के लिए काफी चर्चा में है।


रोहिद खान
रोहिद खान का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है। वह मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री होती है तो दर्शकों को उनके व्यक्तित्व को करीब से जानने का मौका मिलेगा।


ईशा रिखी
ईशा रिखी पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में वो बादशाह के साथ तलाक के बाद काफी चर्चा में आ गई हैं। बिग बॉस 20 के प्रोमो में भी उन्हें लेकर काफी चर्चा हुई है। रिपोर्ट्स में उनका नाम शो के कंफर्म नामों में शामिल बताया गया है।


माही विज
माही विज टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे टीवी शोज के लिए जाना जाता है। माही लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और बिग बॉस 20 में उनका नाम भी काफी चर्चा में है।


आसिफ खान
आसिफ खान को दर्शकों ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में देखा है। वह खासतौर पर ‘पंचायत’ में अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं। उनका नाम भी बिग बॉस 20 की संभावित लिस्ट में सामने आया है।


रिति तिवारी
रिति तिवारी का नाम भी बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल है। वे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी की बेटी हैं। 


कनिका मान
कनिका मान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से काफी पहचान मिली। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में उनकी एंट्री की खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।


तन्मय सिंह  
तन्मय सिंह, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग कम्युनिटी में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री शो को एक अलग तरह का डिजिटल और यंग ऑडियंस कनेक्शन दे सकती है।

 

From Amrapali Dubey To MC Mary Kom Here Are Salman Khan Hosted Bigg Boss 20 Contestants Final List
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगा बिग बॉस?
फिलहाल इन नामों को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं और संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बदलाव भी हो सकता है, इसलिए फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम ग्रैंड प्रीमियर पर ही पूरी तरह साफ होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होना है और सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: क्या दूसरे ही दिन कम हुआ 'मिर्जापुर द मूवी' का क्रेज? वीकएंड हाेने के बावजूद कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed