फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Konkona Sen Sharma announce her relation with Amol Parashar on his birthday users comment

अमोल पाराशर: क्या अभिनेता के साथ कोंकणा सेन शर्मा ने किया रिश्ते का एलान? वीडियो देख यूजर्स ने लगाईं ऐसी अटकले

Fri, 18 Sep 2026 12:03 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Sep 2026 12:03 AM IST
सार
Register For Event

Konkona Sen Sharma And Amol Parashar Relation: कोंकणा सेन शर्मा ने अमोल पाराशर के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस यह अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते का एलान किया है।
 

विज्ञापन
Konkona Sen Sharma announce her relation with Amol Parashar on his birthday users comment
अमोल पराशर, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काफी दिनों से फैंस इस बात को लेकर अटकलें लगा रहे हैं कि कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर रिश्ते में हैं। इस बीच दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि उनके रिश्ते को लेकर फैंस उत्सुक हो गए हैं। अमोल के जन्मदिन पर, कोंकणा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया। उनकी मस्ती भरी बातचीत ने फैंस और दूसरे सेलेब्स का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
कोंकणा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'जब उसका जन्मदिन हो लेकिन वह कुछ भी नहीं करना चाहता हो।' क्लिप में दोनों कलाकार साथ दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। कोंकणा अमोल का जन्मदिन मनाने के अलग-अलग तरीके सुझाती हैं, जबकि वह हर आइडिया को ठुकराते हैं और यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वह कुछ भी नहीं करना चाहते। बाद में उन्होंने एक सिंपल बर्थडे विश भी लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अमोल पाराशर'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Konkona Sen Sharma announce her relation with Amol Parashar on his birthday users comment
अमोल पराशर, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने क्या अटकलें लगाईं?
इस वीडियो पर उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने तुरंत रिएक्शन दिया। कुशा कपिला ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अमोल और यह रील बहुत ही जबरदस्त है। सुरभि ज्योति ने वीडियो को 'शानदार' बताया, जबकि तिलोत्तमा शोम ने 'हाहाहा' कहकर रिएक्शन दिया। वहीं, फैंस ने इस पोस्ट का कुछ अलग ही मतलब निकाला। कई यूजर्स ने इस वीडियो को दोनों के रिश्ते के 'हार्ड लॉन्च' (रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने) के तौर पर देखा। एक फैन ने कमेंट किया, 'आखिरकार हार्ड लॉन्च हो ही गया।' एक और यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, दोनों क्यूट लोग एक ही फ्रेम में।'


 
विज्ञापन

कब से रिश्ते को लेकर लग रहीं अटकलें?
  • बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर 2025 से ही अपने रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों के केंद्र में रहे हैं।
  • अमोल की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय 2' की स्क्रीनिंग में दोनों के एक साथ दिखने के बाद इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया। 
  • इससे पहले ये दोनों कलाकार 2019 की फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में साथ काम कर चुके हैं।

Konkona Sen Sharma announce her relation with Amol Parashar on his birthday users comment
अमोल पराशर, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रिश्ते पर क्या बोले अमोल पाराशर?
अमोल पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली अटकलों पर बात कर चुके हैं, हालांकि उन्होंने कभी भी कोंकणा के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक बार उन्होंने कहा था कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हर रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'किसी ने मुझसे पूछा नहीं। इसके बजाय, हर कोई अपने अंदाजे लगाने लगा। पहले मैं हर खबर पर प्रतिक्रिया देता था लेकिन अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है। अगर कोई बात है और मैं उसे बताना चाहता हूं, तो मैं खुद सोशल मीडिया पर बताऊंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Konkona Sensharma (@konkona)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed